फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Chariot of Jan Ashirwad Yatra collides with the welcome gate in Hata

Damoh: हटा में स्वागत गेट से टकराया जनआशीर्वाद यात्रा का रथ, बाल-बाल बचे मंत्री, पूर्व मंत्री और जनप्रतिनिधि

Thu, 21 Sep 2023 02:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 02:35 PM IST
सार

Damoh News: दमोह के हटा नगर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का रथ स्वागत द्वार से टकरा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Damoh News: Chariot of Jan Ashirwad Yatra collides with the welcome gate in Hata
स्वागत गेट से टकराया जन आशीर्वाद यात्रा का रथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का रथ एक स्वागत द्वार से टकरा गया। गनीमत रही की बड़ी घटना सामान्य रूप में निकल गई, नहीं तो रथ की छत पर सवार मंत्री, पूर्व मंत्री और कई जनप्रतिनिधि हादसे का शिकार हो जाते।
विज्ञापन


गुरुवार को हटा नगर के चंडी जी वार्ड से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई, जिसका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग कर रहे थे। रथ पर उनके अलावा पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक पीएल तन्तवाय और पूर्व विधायक उमा देवी खटीक मौजूद थी। यात्रा रथ पटेरा की ओर बढ़ रहा था। तभी नगर के अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास यात्रा का रथ स्वागत गेट से टकरा गया और रथ की लिफ्ट में गेट फंस गया, गनीमत यह रही की स्वागत द्वार सामान्य लोहे के पाइप का था, जो लिफ्ट में फंसकर टूट गया।  रथ पर सवार जनप्रतिनिधियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद रथ अपने नियंत्रण में आ गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कुछ देर यहां पर रथ यात्रा रुकी रही जनप्रतिनिधि सामान्य हुए और उसके बाद फिर यात्रा आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed