{"_id":"65c35a2e7c33a492750a539b","slug":"damoh-mini-truck-carrying-vegetable-vendors-to-the-weekly-market-overturned-in-tendukheda-damoh-six-injured-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह के तेंदूखेड़ा में साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं को लेकर जा रहा मिनी ट्रक पलटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह के तेंदूखेड़ा में साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं को लेकर जा रहा मिनी ट्रक पलटा, छह घायल
Wed, 07 Feb 2024 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:55 PM IST
सार
साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने जा रहे कई किसान सड़क हादसे में घायल हुए हैं। उनका वाहन सड़क किनारे पलट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दमोह में सब्जी विक्रेताओं का वाहन पलट गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं को लेकर जा रहा मिनी ट्रक तेंदूखेड़ा थाना की बमोहरी की टेक पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
एसआई पूरन अहिरवार ने बताया कि मंगलवार दोपहर टोरी गांव के लोग मिनी ट्रक से सब्जी लेकर तेंदूखेड़ा आ रहे थे। झलोन- तेंदूखेड़ा मार्ग पर बमोहरी टेक पर मिनी ट्रक पलट गया। इसमें छह लोग सवार थे सभी घायल हुए हैं। चार का इलाज तेंदूखेड़ा में हुआ है और दो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
घायल सभी किसान
घायलों की चीख, पुकार मचते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया और घायलों को इलाज के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना में घायल सभी किसान हैं जो अपने खेतों में सब्जी उगाते हैं और बाजार में उसे बेचने जाते हैं। सभी किसान इमलिया चौकी के टोरी गांव से तेंदूखेड़ा आ रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। मुन्ना पिता डालचंद्र पटेल (24), मेघराज पिता डालचंद्र (55), विजय पिता नन्हे पटेल (24), दिनेश पटेल (23) और भरत पटेल सवार थे जिनको घटना में चोटें आई हैं। दो लोगों के हाथ, पैर भी फ्रैक्चर हो गए हैं बाकी को सिर व पीठ में चोट आई है।
विज्ञापन
साइड देने के चक्कर में पलटा वाहन
स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने घटना में घायल लोगों से जानकारी ली। घायल विजय पटेल ने बताया कि हमारा वाहन धीमी गति से आ रहा था, लेकिन मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को तेज रफ्तार से साइड देने के प्रयास में मिनी ट्रक सड़क से उतर गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में बड़ी तादाद में सब्जी भरी हुई थी जो घटना के बाद सड़क पर बिखर गई। घटना के बाद राहगीर वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित करने के बाद सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जिनको ज्यादा चोट थी उनको जिला अस्पताल रेफर करवाया।