{"_id":"66f539a48daebc4669059b47","slug":"damoh-firecracker-factory-was-running-even-after-the-license-period-ended-administration-sealed-it-action-will-be-taken-damoh-news-c-1-1-noi1223-2148528-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: लाइसेंस अवधि खत्म होने के बाद भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री, प्रशासन ने कर दी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: लाइसेंस अवधि खत्म होने के बाद भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री, प्रशासन ने कर दी सील
Thu, 26 Sep 2024 08:40 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 08:40 PM IST
सार
हाथीघाट हरदुआ की विस्फोट फैक्ट्री बिना लाइसेंस चलती पाई गई। यहां पटाखे बनाने की कच्ची सामग्री सहित बारूद मिला है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री सील कर दी है।
विज्ञापन
फैक्ट्री को सील करते अधिकारी
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत हरदुआ हांथीघाट में एक पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस अवधि खत्म होने के बाद भी उसका संचालन हो रहा था। जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। विस्फोटक की कच्ची सामग्री जब्त कर ली गई है।
बता दें कि तहसीलदार सोनम पांडे ने तेजगढ़ नायब तहसीलदार और तेजगढ़ थाना प्रभारी के साथ तीन पटाखा फैक्ट्रियों का निरिक्षण किया था। इनमें तेजगढ़ झलोन और हाथीघाट हरदुआ शामिल है, तीनों जगह पटाखे बनाए जाते हैं। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने तीन फैक्ट्रियों की जांच-पड़ताल की। दो फैक्ट्री तो नियम में सही पाई गई, लेकिन तीसरी के दस्ताबेज नहीं मिले। अधिकारियों ने जब हाथीघाट हरदुआ की विस्फोट फैक्ट्री का निरिक्षण किया तो वहां पर अनारदाने और रस्सी बम्ब जैसे फटाखे तैयार करने की कच्ची सामग्री थी, लेकिन दस्ताबेज नहीं थे। जिसके बाद फैक्ट्री को सील किया गया और वहां से मैगजीन, स्टोर रूम में कोयला, गंधक सफ़ेद पाउडर तीस किलो ग्राम जब्त किया गया।
तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर झलोन, तेजगढ़ और हाथीघाट हरदुआ तीन पटाखे फैक्ट्री निरीक्षण के निर्देश प्राप्त हुए थे। तेजगढ़ और झलोन में सब कुछ ठीक मिला, लेकिन हाथीघाट हरदुआ में पंजीकृत फैक्ट्री संचालक के पास कच्चा माल मिला, लेकिन उनके लाइसेंस की अबधी ख़त्म मिली जिसके बाद फैक्ट्री को सील किया गया है।