फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Damadi Mohalla filled with knee-deep water for three days, condition of villagers worsened

Damoh News: दमादी मोहल्ला में तीन दिन से घुटनों तक भरा पानी, ग्रामीणों की हालत खराब

Fri, 16 Aug 2024 08:53 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2024 08:53 PM IST
सार

वार्ड वासियों का कहना है शीघ्र ही यदि ग्राम पंचायत द्वारा हमारी इस समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो पूरे मोहल्ले के लोग कलेक्टर के पास जाकर अपनी समस्या रखेंगे। पंचायत सचिव हरि शंकर पटेल का कहना है कि वह पता करते हैं समस्या का समाधान होगा। 

विज्ञापन
Damoh Damadi Mohalla filled with knee-deep water for three days, condition of villagers worsened
मोहल्ले में भरा पानी

विस्तार

दमोह जनपद के ग्राम पंचायत बांदकपुर के दमादी मोहल्ला में घुटनों तक भरे पानी से लोग परेशान हैं। तीन दिनों से इसी प्रकार के हालात बने हैं समस्या यह है कि नाले से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे मोहल्ले में पानी भरा है। आलम यह है कि लोगों के घरों के साथ गली मोहल्ले में जल भराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जिस पर ग्राम पंचायत का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार रात तेज बारिश हुई थी, जिससे दमादी मोहल्ला में पानी भर गया, जबकि गांव की 700 की आबादी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां नाले पर अतिक्रमण के चलते पानी निकासी बंद हो गई है। बारिश में पानी की निकासी नहीं होती और बारिश के मौसम लोगों को इस तरह परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी दरबारी बंसल, लल्लो बंसल ने बताया नाला बंद होने से पूरे मोहल्ले में पानी भर गया है। तीन-चार दिनों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीतू पंडा ने बताया कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग इस समस्या से परेशान हैं। लोगों के घरों में पानी भर रहा है। मकान गिरने की स्थिति निर्मित हो रही है। वार्ड वासियों का कहना है शीघ्र ही यदि ग्राम पंचायत द्वारा हमारी इस समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो पूरे मोहल्ले के लोग कलेक्टर के पास जाकर अपनी समस्या रखेंगे। पंचायत सचिव हरि शंकर पटेल का कहना है उनकी जानकारी में अभी यह समस्या नहीं आई है वह पता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed