फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bear climbs tree to attack villager plucking tendu leaves, young man jumps from tree to save his life

Damoh News: तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण पर हमला करने पेड़ पर चढ़ा भालू, जान बचाने कूदा, भागते समय लगी चोट

Fri, 17 May 2024 01:34 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 01:34 PM IST
सार

ग्रामीण ने जैसे-तैसे भालू से अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह घायल हो गया। उसके मुंह, हांथ और पैर में चोट आने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मडियादो लाया गया। जहां, उसका उपचार किया गया।

विज्ञापन
Bear climbs tree to attack villager plucking tendu leaves, young man jumps from tree to save his life
घायल युवक

विस्तार

दमोह जिले के मडियादो वफरक्षेत्र के जंगल में शुक्रवार दोपहर एक ग्रामीण पेड़ से तेंदूपत्ता तोड़ रहा था। इस दौरान भालू ने पेड़ पर चढ़कर युवक पर हमला करने की कोशिश की। जिससे जान बचाने के लिए युवक पेड़ कूद गया। लेकिन, इसमें वह घायल हो गया, जिसे बाद में  इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुहरई गांव निवासी पूरन लोधी उम्र 35 मडियादो के उखरी पानी में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। तेंदूपत्ता तोड़ते समय एक भालू भी पेड़ पर चढ़ आया। पूरन एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चढ़ गया तो भालू भी उसके पीछे-पीछे चढ़ आया। जब पूरन को जान का जोखिम दिखाई देने लगी तो उसने पेड़ से छलांग लगा दी। लेकिन, भागते समय वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह, हांथ और पैर में गंभीर चोट आने पर इलाज के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मडियादो लाया गया। 
विज्ञापन


बता दें मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर एरिया है यहां पर तेंदुओं के साथ ही भालू भी हैं। यह जानवर जंगली क्षेत्र में इसी तरह ग्रामीणों पर हमला करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed