फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bear attacks two people in Veerangana Durgavati Tiger Reserve

Damoh News: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो लोगों पर भालू का हमला, भालुओं की बढ़ती संख्या कर रही परेशान

Sun, 02 Mar 2025 04:01 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 04:01 PM IST
सार

दमोह के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में बाघों ने कभी इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन भालू लगातार हमले कर रहे हैं। शनिवार को दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों में दहशत है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। 

विज्ञापन
Damoh Bear attacks two people in Veerangana Durgavati Tiger Reserve
घायल जिला अस्पताल में इलाजरत

विस्तार

दमोह के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उन्होंने अब तक इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इसके विपरीत, भालू लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को रिज़र्व के अलग-अलग क्षेत्रों में भालुओं ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


गाय खोजने जंगल गया व्यक्ति बना शिकार
मुहली रेंज के अंतर्गत छीरारी गांव के 45 वर्षीय राजेश रैकवार की गाय शनिवार को घर नहीं लौटी। जब वह जंगल में गाय को खोजने गए, तो अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। बाद में परिजनों को सूचना मिली, जिन्होंने उन्हें रहली के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


खेत में काम कर रहे बच्चे पर हमला
दूसरी घटना इमलिया चौकी क्षेत्र के ग्वारी गांव में हुई। शनिवार दोपहर नाबालिग प्रहलाद अपने पिता और परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा था। अचानक एक भालू ने पीछे से हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर उसके पिता और अन्य लोग दौड़े, जिससे भालू भाग गया। घायल अवस्था में बच्चे को दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत, समाधान नहीं
लकलका, ग्वारी और आसपास के गांव टाइगर रिज़र्व क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इससे किसान और ग्रामीण काफी परेशान हैं। इससे पहले दमोह कलेक्टर ने लकलका गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं, जिसमें जंगली जानवरों के आतंक की शिकायतें सामने आई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि जानवर खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। कलेक्टर ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व के डीएफओ को समस्या हल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला और शनिवार को फिर भालू ने हमला कर दिया।


झापन रेंजर नीरज बिसेन ने बताया कि घायल बच्चे के परिजन उसे लेकर आए थे और उन्होंने भालू के हमले की जानकारी दी। बच्चे को तुरंत दमोह जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग आवश्यक कदम उठाने की योजना बना रहा है। 
 

घायल जिला अस्पताल में इलाजरत

लगातार बढ़ रही भालुओं की संख्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed