फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Youth dies in road accident, relatives block Damoh-Chhatarpur highway by keeping dead body

Damoh: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने दमोह-छतरपुर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर अभद्रता के आरोप

Wed, 05 Jul 2023 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

दमोह में युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का निवेदन करने वे लोग बटियागढ़ थाना गए जहां पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। गाली-गलौज की गई और रिपोर्ट दर्ज करने से मना किया गया। 

विज्ञापन
Damoh: Youth dies in road accident, relatives block Damoh-Chhatarpur highway by keeping dead body
एसडीओपी की समझाइश के बाद आक्रोशित परिजन माने। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह में सड़क हादसे में एक युवक की मौत पर परिजनों ने बुधवार दोपहर दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा। इसके बाद हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के आश्वासन पर परिजन माने और मृतक का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


बता दें कि दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुटेरा गांव निवासी आजाद खान को तीन जुलाई को एक अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसका इलाज जबलपुर में चल रहा था, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह लोग बटियागढ़ थाना गए जहां पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। गाली-गलौज की गई और रिपोर्ट दर्ज करने से मना किया गया। इसके कारण मुस्लिम समुदाय के साथ ग्रामीणों द्वारा बटियागढ़ बायपास पर शव रखकर चक्काजाम किया गया। परिजनों का कहना था कि पुलिस उस चार पहिया वाहन को जब्त करे जिसने उनके बेटे को टक्कर मारी है और जिन पुलिसकर्मियों के द्वारा अभद्रता की गई है उन पर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे और सड़क पर जाम लगा रहा। मौके पर बटियागढ़ पुलिस मौजूद रही, वहीं पथरिया एसडीएम, बटियागढ़ तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया और परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed