{"_id":"6402f5503e59ea205b0af1c9","slug":"damoh-three-lakh-40-thousand-rupees-stolen-from-the-locker-of-atp-machine-of-electricity-office-damoh-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बिजली कार्यालय की ATP मशीन के लॉकर से तीन लाख 40 हजार रुपये की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बिजली कार्यालय की ATP मशीन के लॉकर से तीन लाख 40 हजार रुपये की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 04 Mar 2023 01:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:07 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित बिजली कार्यालय में से तीन लाख 40 हजार रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने कार्यालय में लगे एटीपी मशीन का लॉकर तोड़कर रुपये ले उड़े। फिलहाल, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एटीपी मशीन का लॉकर तोड़कर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के किल्लाई नाका पर संचालित बिजली कार्यालय में आन लाइन बिल भरने वाली एटीपी मशीन से शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली। शनिवार सुबह मशीन ऑपरेटर कार्यालय पहुंचा और उसने मशीन का लॉकर खोला तो वहां पैसे न देखकर हैरान रह गया। तत्काल बिजली कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस को सूचित किया। मेन गेट पर ताला लगा रहा, इसके बाद भी अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
ऑपरेटर अमित खरे ने बताया, वह रात करीब 8:30 बजे एटीपी मशीन के लॉकर में तीन लाख 40 हजार रुपये रखकर अपने घर चला गया था। कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह जब वह कार्यालय पहुंचा और अपने कक्ष में जाकर एटीपी मशीन देखी तो उसके लॉकर में रखे तीन लाख 40 हजार रुपये गायब थे और लॉकर का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
कुछ स्थानों पर चोर अपने निशान भी छोड़ गया है। एक दीवार से कूदकर भागने के निशान मिले हैं। तत्काल ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यालय में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और मेन गेट का ताला भी नहीं टूटा। इसलिए मामला बेहद संवेदनशील है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
