{"_id":"62a4a11057d5641d470b1474","slug":"damoh-the-child-was-bitten-by-a-snake-carrying-them-on-their-shoulders-to-the-hospital-the-family-members-walked-seven-km-till-then-the-innocent-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बच्चे को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने कंधे पर लादकर सात किमी पैदल चले घरवाले, तब तक मासूम ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बच्चे को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने कंधे पर लादकर सात किमी पैदल चले घरवाले, तब तक मासूम ने दम तोड़ा
Sat, 11 Jun 2022 07:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:42 PM IST
सार
दमोह जिले के खराब रास्ते की वजह से बच्चे को समय पर उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल बच्चे को सांप ने डस लिया था। परिवार के लोग मासूम को कंधे पर लादकर सात किलोमीटर तक पैदल चले। दूसरे गांव पहुंचकर परिचित से बाइक मांगी और उससे मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकित तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सात किमी पैदल चलने के बाद परिजन दूसरे गांव में पहुंचे, जहां से बाइक मिली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह में नौ वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया, कारण था कि समय पर अस्पताल जाने के लिए संसाधन नहीं मिल सके। बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजन कंधे पर रखकर सात किमी पैदल चले। जब तक वे अस्पताल पहुंचते बच्चा दम तोड़ चुका था।
ये मार्मिक दृश्य दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के जमुनिया जरेगांव का है। ग्रामीण राजेश यादव ने बताया उसके पड़ोसी का बेटा शुभम पाल घर के पास खेल रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। गांव में कोई साधन नहीं है और ना ही ठीक से रास्ता है। परिवार के लोग मासूम को कंधे पर लादकर दूसरे गांव पहुंचे, जहां उसने अपने एक परिचित से बाइक मांगी और उस बाइक से मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकित तब तक काफी देर हो चुकी थी।
जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर विकास तिवारी ने बताया परिजन मासूम को अस्पताल लेकर आए थे। उसे सांप ने डस लिया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया है। शनिवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में कोई मुख्य मार्ग नहीं है। संकरे रास्तों से पैदल चलते हुए परिजन मासूम को लेकर पास के गांव पहुंचे। वहां गिड़गिड़ाकर बाइक की व्यवस्था की, फिर मासूम को जिला अस्पताल लाया गया।