फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Seeing the fight of two bulls, the lives of hundreds of passengers got stuck in the throat

Damoh: दो सांडों की लड़ाई देख हलक में अटक गई सैकड़ों यात्रियों की जान, बस स्टैंड पर काफी देर तक रही 'दहशत'

Sun, 06 Aug 2023 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 05:26 PM IST
सार

दमोह के बस स्टैंड पर दो सांड लड़ पड़े। इन्होंने फलों का ठेला पलट दिया। बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। यात्री भी बचने के लिए यहां-वहां भागते नजर आए। 

विज्ञापन
Damoh: Seeing the fight of two bulls, the lives of hundreds of passengers got stuck in the throat
दमोह के बस स्टैंड पर काफी देर तक सांडों की लड़ाई चलती रही। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के बस स्टैंड पर रविवार दोपहर सैकड़ों यात्रियों के सामने दो सांड ऐसे लड़े कि उनकी लड़ाई देख यात्रियों की सांस हलक में अटक गई। यदि लड़ते हुए यह सांड दस कदम की दूरी पर बस स्टैंड के अंदर घुस जाते तो काफी बड़ी घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि रविवार दोपहर रिमझिम वर्षा हो रही थी। उसी दौरान बस स्टैंड पर जहां जबलपुर जाने वाली बसें आती हैं उसी स्थान पर दो सांड आपस में लड़ पड़े। यहां उन्होंने लड़ते हुए पहले एक फलों का ठेला पलटा दिया, जिससे भगदड़ मच गई और बस के इंतजार में खड़े यात्री अपने आपको सुरक्षित करने दूसरे स्थान पर चले गए। इसके बाद दोनों सांड लड़ते हुए बीच सड़क पर आ गए। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम गई। स्थानीय लोगों ने इन्हें भगाने का प्रयास किया तो वे उग्र हो गए। इसी दौरान एक हाथ ठेला चलाने वाला व्यक्ति वहां से गुजर रहा था उसने अपने ठेले को दोनों सांड़ों के बीच में कर दिया, लेकिन वह फिर भी नहीं रुके और एक सांड दूसरे को घसीटता हुआ ले गया। इससे एक बाइक भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई और दूसरे सांड़ ने भागने में ही अपनी भलाई समझी उसके भागते ही यह लड़ाई खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed