{"_id":"62382ec6d47267716d16d693","slug":"damoh-revenue-inspector-caught-red-handed-by-lokayukta-police-taking-bribe-of-rs-5-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, सीमांकन के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, सीमांकन के लिए मांगी थी घूस
Mon, 21 Mar 2022 01:22 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:22 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह में सागर लोकायुक्त ने एक राजस्व निरीक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दमोह तहसील परिसर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में हर दूसरे दिन भ्रष्ट अफसर पकड़े जा रहे हैं। नया मामला दमोह का है, जहां तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक मणिराम गौंड को सागर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। गौंड ने सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 5 हजार रुपये देते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया है।
मामला दमोह की तहसील का है। पंकज कुमार जैन ने सागर लोकायुक्त को शिकायत की थी कि राजस्व निरीक्षक जमीन के सीमांकन के लिए घूस मांग रहा है। 11 हजार रुपये की घूस दी जा चुकी है। इसके बाद भी राजस्व निरीक्षक की घूस की मांग शांत नहीं हो रही है। इस पर लोकायुक्त पुलिस की निगरानी में 5 हजार रुपये की रिश्वत देने की योजना बनाई गई। रंगे हाथ पकड़ने के लिए सागर लोकायुक्त की विशेष टीम भी दमोह पहुंच गई थी। जैसे ही पंकज जैन ने रिश्वत की राशि गौंड को सौंपी, लोकायुक्त पुलिस ने उसे घेर लिया। इसके बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी बनी रही।