फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Ration shopkeeper beaten after entering his house

Damoh: राशन दुकानदार को घर में घुसकर मारा, हर महीने फ्री में राशन देने का बना रहे थे दबाव

Mon, 28 Nov 2022 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 05:31 PM IST
सार

मामला दमोह के बजरिया के वार्ड क्रमांक 6 की जटाशंकर कॉलोनी का है।  यहां रहने वाले अमन पटेल राशन दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि बीती रात उसके घर इलाके के राकेश शर्मा लाठी लेकर पहुंचे, उनके साथ दो लोग और थे। सभी ने घर में घुसकर गालियां दीं फिर मारपीट की।

विज्ञापन
Damoh: Ration shopkeeper beaten after entering his house
राशन दुकान संचालक को पीटने का वीडियो भी सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में गरीबों के लिए दिए जा रहे अनाज को लेकर दबंगई करने का मामला सामने आया है। कुछ दबंगों ने राशन फ्री में देने का दबाव बनाने के लिए दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह के बजरिया के वार्ड क्रमांक 6 की जटाशंकर कॉलोनी का है।  यहां रहने वाले अमन पटेल राशन दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि बीती रात उसके घर इलाके के राकेश शर्मा लाठी लेकर पहुंचे, उनके साथ दो लोग और थे। सभी ने घर में घुसकर गालियां दीं फिर मारपीट की। घायल अमन पटेल को जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


 

Damoh: Ration shopkeeper beaten after entering his house
राशन दुकान संचालक अमन पटेल ने पुलिस को शिकायत की है। - फोटो : सोशल मीडिया

राशन दुकान संचालक अमन पटेल का कहना है कि आरोपी राकेश शर्मा हर महीने 50 किलो मुफ्त में राशन चाहते हैं, जो मैं नहीं दे सकता। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण एक-एक दाने का हिसाब रखना पड़ता है, लेकिन आरोपी का कहना है  कि उसे मुफ्त में राशन दिया जाए। रविवार रात राकेश शर्मा ने मुझे फोन लगाया, फिर घर पहुंचकर  गालियां दी और डंडा लेकर मुझे मारा और मेरी मां को जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना का एक वीडियो भी घायल के परिजनों ने बनाया है। इसके बाद उनके बीच बहस बाजी होती रही और आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की।  कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed