फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Rape with sister-in-law in the forest

Damoh: साली को घुमाने के बहाने साथ ले गया और जंगल में किया दुष्कर्म, शहर छोड़कर भागते समय पुलिस ने दबोचा

Sat, 12 Nov 2022 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 08:06 PM IST
सार

दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले आरोपी ने साली से रेप कर दिया। वह उसे घुमाने के बहाने लेकर गया था और जंगल में घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Damoh: Rape with sister-in-law in the forest
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले आरोपी ने साली से रेप कर दिया। वह उसे घुमाने के बहाने लेकर गया था और जंगल में घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो वह शहर छोड़कर भागने वाला था, पुलिस ने उसे तेंदुखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के तेंदुखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके साथ बटियागढ़ थाना के घूघस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी दूर की रिश्तेदारी मे उसका जीजा लगता है। युवती ने बताया कि आरोपी उसके घर आया था। उसने घुमाने की बात कही और साथ ले गया। थोड़ी दूर जाकर वह उसे जंगल में ले गया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर उसने मेरा रेप किया। वह जैसे-तैसे घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे थाने लाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  376 , 376 क , 376 एफ 2 , 354 , 354 क , 366 , 509 , 506  के तहत मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ पहले भी बहोरीबंद थाना सिहोरा जिला जबलपुर में 7 किलो से अधिक गांजा तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। इधर आरोपी जीजा को जैसे ही पता चला कि साली ने पुलिस में शिकायत कर दी है तो वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। वह तेंदूखेड़ा से बस में सवार होकर जबलपुर होते हुए दूसरे राज्य जा रहा था। पुलिस ने सूचना के बाद उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed