{"_id":"6499341c26cdcbd94004f783","slug":"damoh-news-uncontrolled-bus-entered-the-ditch-five-buffaloes-including-the-shepherd-died-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जबलपुर से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, चरवाहे समेत पांच भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जबलपुर से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, चरवाहे समेत पांच भैंसों की मौत
Mon, 26 Jun 2023 12:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:15 PM IST
सार
जबलपुर से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। हादसे में एक चरवाहे और उसकी पांच भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित बस खाई में घुसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जबलपुर मार्ग पर बरकोटी कंपनी की यात्री बस रविवार रात हादसे का शिकार हो गई। पंडा बाबा के नजदीक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी, जिससे चरवाहे सहित पांच भैंसों की मौत हो गई। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई घटना का कारण अंधेरा होना बताया जा रहा है। बता दें, इसी कंपनी की बस को चार दिन पहले कंटेनर ने टक्कर मारी थी, जिसमें बस चालक, परिचालक सहित एक महिला यात्री की मौत हो गई थी।
जबलपुर से इंदौर जा रही थी बस
बरकोटी कंपनी की यात्री बस रविवार रात जबलपुर से इंदौर जा रही थी। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के पंडा बाबा के समीप रात करीब अभी 9:00 बजे बस अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। बस की चपेट में आने से चरवाहा नीलेश पाल (20 वर्ष) निवासी अमबाही घायल हो गया और उसकी पांच भैंसों की मौके पर मौत हो गई। घायल को इलाज के लिए जबलपुर के पाटन स्वास्थय केन्द्र भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, तेंदूखेड़ा टीआई बीएल चौधरी घटनास्थल पहुंचे और बस में सवार यात्रियों से जानकारी ली। घटना के समय बस में सवार यात्री सभी सुरक्षित हैं।