फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Tax deposit of more than 78 lakhs from eight firms of Ganga Jamna Group

Damoh: गंगा जमना ग्रुप की आठ फर्म से 78 लाख से अधिक का टैक्स जमा, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने फिर दी दबिश

Tue, 13 Jun 2023 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 11:44 AM IST
सार

गंगा जमना स्कूल के संचालकों की नौ फर्मों पर चार दिन तक दस्तावेज खंगालने के बाद स्टेट जीएसटी ने तकरीबन 78 लाख 68000 रुपये की गड़बड़ी पकड़ी है और यह राशि जमा भी करा दी गई है। सागर, जबलपुर और दमोह की टीमों को सर्चिंग की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
Damoh News: Tax deposit of more than 78 lakhs from eight firms of Ganga Jamna Group
गंगा जमना स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा जमना स्कूल के हिजाब और धर्मांतरण मामले के उजागर होने के बाद स्कूल संचालकों के व्यापारों की जांच शुरू की गई, जिसमें सोमवार रात तक जीएसटी टीम ने 78 लाख रुपये से अधिक का टैक्स जमा करवाया है। गंगा जमना की नौ फर्मों पर यह जांच की गई थी और रात तक 78 लाख 68000 रुपये जमा कराया गया। सागर, जबलपुर और दमोह जीएसटी की टीम के द्वारा चार दिन से कार्रवाई की जा रही थी। आगे यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी। उधर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिर से दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। गंगा जमना स्कूल के संचालकों की नौ फर्मों पर चार दिन तक दस्तावेज खंगालने के बाद स्टेट जीएसटी ने तकरीबन 78 लाख 68000 रुपये की गड़बड़ी पकड़ी है और यह राशि जमा भी करा दी गई है। सागर, जबलपुर और दमोह की टीमों को सर्चिंग की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी को गंगा जमना ग्रुप की नौ फर्म होने की सूचना मिली थी। जिसमें आठ फर्म चालू मिलीं। जबकि एक ऑयल फर्म बंद मिली। इन फार्मों पर 78  लाख रुपये की टैक्स बकाया और पैनाल्टी मिली। जबकि दमोह टीम ने दाल मिल में टैक्स भी बकाया मिला है। 
विज्ञापन

जबलपुर में पदस्थ प्रभारी ज्वाइंट कमिश्नर एंटी एवेसन ब्यूरो आरके ठाकुर ने बताया कि देर रात तक फर्मों की जांच जारी रही। मालिक उपस्थित न होने की वजह से जांच करने में परेशानी जा रही है। कई बिलों का मिलान करने में समय लग रहा है। इसी तरह स्टॉक में अब्दुल जलील मोहम्मद के बीड़ी स्टॉक में 18 लाख रुपये का अंतर मिला है। सभी टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई की है। इसलिए टैक्स बकाया और पैनाल्टी की राशि में अंतर आ सकता है। सबसे ज्यादा टैक्स चोरी तेंदूपत्ता में मिली है, जिसे जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिले आरोपी, खाली हाथ लौटी पुलिस
उधर कोतवाली पुलिस ने देर रात फिर स्कूल संचालकों के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। बता दें, धर्मांतरण मामले और जबरदस्ती हिजाब पहनाने के मामले पर स्कूल संचालकों के 11 सदस्यों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। टी आई विजय सिंह राजपूत के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अमला फुटेरा मोहल्ला आरोपियों के घर पहुंचा, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद धगत चौराहा पर भी एक आरोपी के घर पुलिस पहुंची, लेकिन वह भी नहीं मिला और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed