फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: of teak Smugglers were carrying wood by flowing in the river, forest department caught

Damoh: फिल्म पुष्पा की तर्ज पर सागौन की तस्करी, नदी में बहाकर ले जाई जा रही थीं लकड़ियां, वन विभाग ने पकड़ा

Tue, 08 Aug 2023 09:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 09:14 AM IST
सार

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में फिल्म पुष्पा की तर्ज पर सागौन की लकड़ी की तस्करी करने का मामला सामने आया है। यहां व्यारमा नदी में लकड़ियां बहाकर ले जाई जा रही थीं, जिसे वन विभाग ने हाल ही में पकड़ा है।

विज्ञापन
Damoh News: of teak Smugglers were carrying wood by flowing in the river, forest department caught
नदी में बहाकर ले जाई जा रही थी लकड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में वन माफिया के द्वारा अनोखे तरीके से सागोन की तस्करी की जा रही है। जिले की सबसे बड़ी व्यारमा नदी में सागौन की लकड़ी को बहाते हुए माफिया ले जा रहे थे, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। हालांकि आरोपी नहीं पकड़े गए जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दमोह जिले के वन परिक्षेत्र सगौनी अंतर्गत रेंजर अखलेश चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बर्रट के पास मेहगुवा गांव में कुछ लोग सागौन के बड़े-बड़े लट्ठों को रस्सी से बांधकर व्यारमा नदी से बहाकर 15 किमी दूर तक ले जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर डीएफओ एमएस उइके को सूचना दी गई और उनके निर्देश पर टीम गठित कर वनकर्मी नदी के पास पहुंचे। जहां मौके से सागौन के छह लट्ठे जब्त किए गए, जिसे वन चौकी सलैया में रखा गया है।  बर्रट्ट, जोगी डाबर, ग्वारी और मादो गांव में आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लकड़ी दो से तीन महीने पुरानी बताई जा रही है और  कुछ लगभग पांच दिन पुरानी कटी हुई लग रही है। अभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनयम के तहत मामला दर्ज करके जांच में लिया गया है। लकड़ी की कीमत दो से तीन लाख रुपये तक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है की सागौनी रेंज अंतर्गत जोगी डाबर, सलैया, कोटा के जंगलों में दिन के समय सागौन की कटाई की जा रही है और शाम के समय कटे हुए पेड़ के लट्ठे रस्सी से बांधकर नदी में बहा दिए जाते हैं और जहां घाट की ऊंचाई कम होती है वहां इस लकड़ी को उठवा लिया जाता है। इस कर्रवाई में सगौनी परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया के साथ अन्य वनकर्मी शामिल रहे। दमोह डीएफओ एमएस उइके ने बताया कि व्यारमा नदी में सागौन की लकड़ी बहाकर लाई जा रही थी, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed