{"_id":"642690f01ff87a2fa10b3082","slug":"damoh-news-house-burnt-to-ashes-due-to-blast-in-gas-cylinder-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मिठाईलाल के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, मकान जलकर राख, दूसरे घर चपेट में आने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मिठाईलाल के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, मकान जलकर राख, दूसरे घर चपेट में आने से बचे
Fri, 31 Mar 2023 01:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित एक घर में आग लगी है। आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। मामला जबेरा थाना एरिया का है।
विज्ञापन
घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में जबेरा थाना क्षेत्र के बिछिया कॉलोनी गांव में एक व्यक्ति के घर में गैस लीक होने पर आग लग गई और गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। खबर फैली तो गांव में रहने वाले आसपास के लोग आग बुझाने के लिए एकत्रित हुए, जिससे मदद करने पर पहुंचे ग्रामीण भी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
गुरुवार रात गांव के मिठाईलाल बेन के घर में उनकी पत्नी खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर लीक हुआ और आग लग गई। महिला कुछ समझ पाती तब तक आग तेज हो चुकी थी। परिवार के सभी लोग घर के बाहर निकले और लोगों को मदद के लिए बुलाने लगे।
विज्ञापन
कुछ लोग मदद करने मिठाईलाल के घर पहुंचे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि वहां कुछ भी कर पाना संभव नहीं था। करीब 10 मिनट बाद अचानक घर में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और मदद करने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। यदि ब्लास्ट हुए सिलेंडर के टुकड़े किसी ग्रामीण को लग जाते, तो काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
सूचना के बाद जबेरा थाना प्रभारी इंद्रा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टैंकरों से पानी डालकर घर में लगी आग को बुझाया गया। हालांकि इतनी देर में सिलेंडर की गैस खत्म हो चुकी थी और आग की लपटें भी धीमी हो चुकी थी। पूरा घर और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया है। अब पुलिस रिपोर्ट के आधार पर राजस्व टीम के द्वारा आगजनी का प्रकरण तैयार किया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार को शासन से मुआवजा राशि मिल सके।
