फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Farmer died due to overturning of tractor on bund while sowing in the field

Damoh News: खेत में बोनी करते समय मेड़ पर ट्रैक्टर पलटने से 'धरतीपुत्र' की मौत, चीलघाट गांव की घटना

Thu, 13 Jul 2023 07:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 07:18 PM IST
सार

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में हादसा हुआ है। हादसे में खेत में बोनी करते समय मेड़ पर ट्रैक्टर पलटने से किसान घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Damoh News Farmer died due to overturning of tractor on bund while sowing in the field
ट्रैक्टर पलटने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश का मौसम आते ही किसान खेती-बाड़ी के काम में लग जाते हैं। इस समय खेतों में फसल के लिए बोवनी का काम चल रहा है। दमोह में कुम्हारी थाना के चीलघाट गांव में भी एक किसान गुरुवार दोपहर खुद ट्रैक्टर चलाते हुए खेत में बोवनी कर रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान मेड़ पर ट्रैक्टर पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मृतक राजू यादव पिता मिट्ठू यादव 36 साल के भाई सुनील यादव ने बताया कि गुरुवार को उसके बड़े भाई खेत पर ट्रैक्टर से बोनी कर रहे थे। तभी अचानक मेड़ पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और भाई ट्रैक्टर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed