फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Liquor party was going on in Tendukheda health center, patient complained to CM

Damoh: तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रही थी शराब पार्टी, मरीज ने सीएम को कर दी शिकायत

Sat, 03 Sep 2022 06:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 06:29 PM IST
सार

हाल ही में दमोह के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान रुपये मांगने का मामला भी सामने आया था। वहीं अब तेंदुखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में शराब पार्टी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बयां कर रहा है। 

विज्ञापन
Damoh: Liquor party was going on in Tendukheda health center, patient complained to CM
वायरल वीडियो में शराब की बोतल और कुछ लोग बैठे नजर आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सरकारी अस्पताल इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। अब तेंदूखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र  में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। मामले की शिकायत एक मरीज ने एसडीएम और मुख्यमंत्री से कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 निवासी  शिकायतकर्ता जागेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि एक दिन पहले उन्हें सीने में तेज दर्द था, जिसके इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टर सहित कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। तिवारी का आरोप है कि थोड़ी देर बाद मुकेश पटेल नामक स्वास्थ्य कर्मी उनके पास पहुंचा जो शराब के नशे में था तब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई। 
विज्ञापन


तिवारी का कहना है कि इसके बाद एक डॉक्टर भी वहां पहुंच गए। जब मैंने उन्हें किसी के न होने की बात कही तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। तिवारी का आरोप है कि सभी लोग शराब के नशे में थे। वे वहां से वापस आ गए और तेंदूखेड़ा एसडीएम को मामले की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी एक पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय कर्मचारी शराब पार्टी करते हैं इसी दौरान किसी ने उनका यह वीडियो बना लिया। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से कर्मचारी शराब पी रहे हैं, लेकिन टेबल पर शराब को बॉटल रखी दिख रही है और पास में कुछ लोग बैठे हैं। मामले में जिम्मेदार वीडियो नहीं देखने की बात कह रहे हैं। 


बता दें कि हाल ही में दमोह के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान रुपये मांगने का मामला भी सामने आया था। वहीं अब तेंदुखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में शराब पार्टी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बयां कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed