{"_id":"629e1b0c57d5641d470b1096","slug":"damoh-kunwarpur-khejra-gram-panchayat-elected-unopposed-people-unanimously-elected-17-panch-and-sarpanch-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: कुंवरपुर खेजरा ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित, लोगों ने 17 पंच और सरपंच महिलाओं को सर्वसम्मति से चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: कुंवरपुर खेजरा ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित, लोगों ने 17 पंच और सरपंच महिलाओं को सर्वसम्मति से चुना
Mon, 06 Jun 2022 08:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:49 PM IST
सार
दमोह की कुंवरपुर खेजरा ग्राम पंचायत के सभी पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब केवल प्रशासनिक घोषणा होना बाकी है। ग्राम पंचायत की सबसे खास बात ये है कि यहां की 17 पंच और एक सरपंच सभी महिलाएं हैं।
विज्ञापन
कुंवरपुर खेजरा ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह की कुंवरपुर खेजरा ग्राम पंचायत के सभी पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब केवल प्रशासनिक घोषणा होना बाकी है। ग्राम पंचायत की सबसे खास बात ये है कि यहां की 17 पंच और एक सरपंच सभी महिलाएं हैं, जिन्हें गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से चुना है, इसलिए एक भी प्रतिद्वंदी इनके सामने नहीं आया।
ग्राम पंचायत के सरपंच सोमेश गुप्ता ने बताया के पिछले कार्यकाल में वे यहां से सरपंच थे। इस बार उनकी ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई थी। उन्होंने अंतर जाति विवाह किया था। उनकी पत्नी अनुसूचित जाति से हैं और इसलिए उन्होंने उनका नामांकन दाखिल कराया था। नामांकन दाखिल करने से पहले ही गांव के सभी लोगों ने बैठकर सर्वसम्मति से तय किया कि इस बार सरपंच और पंच निर्विरोध चुने जाएंगे। पंच के लिए भी महिलाओं को चुना गया, जिस पर सभी ग्रामीणों ने अपनी सहमति की मुहर लगाई। इसके साथ ही सरपंच पद के लिए भी किसी और प्रतिद्वंदी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। सोमेश गुप्ता ने बताया बीते कार्यकाल में उन्होंने गांव के विकास के लिए अनेक काम किए हैं।
इसी पंचायत में बसा है भिखारियों का गांव
सोमेश गुप्ता ने बताया कि उनकी ही पंचायत के तिदोनी गांव में भिखारी बड़ी संख्या में रहते हैं, जिनके बच्चे शहर में भीख मांगने जाते हैं। बीते कुछ सालों में उन्होंने लगातार प्रयास किए और वहां के लोगों को रोजगार के अवसर दिए, जिस कारण से अब बहुत बड़ी संख्या में बच्चों ने भीख मांगना बंद कर दिया है। इस बार उनका प्रयास है कि भिखारियों के गांव की बदनामी का दाग वह समाप्त कर देंगे। वह कुछ ऐसा करेंगे कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिले और महिलाओं को घर बैठे ऐसा काम मिले, ताकि उन्हें मजबूरी में भीख न मांगना पड़े।
विज्ञापन
15 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी
निर्विरोध चुने जाने वाली ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, जिसके दमोह की ग्राम पंचायत कुंवरपुर खेजरा पंचायत को 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।