फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh In Lagoon groom asked for five lakh rupees for not giving people of the girl side were beaten up

Damoh: लगुन में दूल्हे ने मांगे पांच लाख रुपये, न देने पर लड़की पक्ष के लोगों को पीटा, साले को मारी कुल्हाड़ी

Sat, 13 May 2023 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 May 2023 08:31 PM IST
सार

दमोह जिले के देहात थाना के नरसिंहगढ़ में लगुन में पांच लाख रुपये न लाने पर दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया और कई लोगों के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई, जिसमें साला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
Damoh In Lagoon groom asked for five lakh rupees for not giving people of the girl side were beaten up
साले को मारी कुल्हाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में बंडा थाना के बरा गांव से आलम अहिरवार अपनी बेटी की लगुन लेकर परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार रात नरसिंहगढ़ पहुंचे थे। ढाई लाख रुपये और एक बाइक लाने की बात दुल्हे पक्ष के लोगों ने तय की थी।

विज्ञापन


इसलिए लड़की पक्ष के लोग तय राशि लेकर पहुंचे और लगुन समारोह में जैसे ही ढाई लाख रुपये रखे तो दूल्हा भगवानदास पिता बैजनाथ अहिरवार ने अचानक से पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी और जब लड़की पक्ष के लोगों ने यह राशि देने से मना किया तो दूल्हा भगवानदास ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल साले देवेंद्र अहिरवार ने बताया, लगुन में ढाई लाख रुपये और बाइक लाना तय हुआ था। इसलिए वह लोग इतनी राशि लेकर नरसिंहगढ़ आए थे, लेकिन दूल्हा भगवानदास ने पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। दुल्हन पक्ष के कई लोगों के साथ मारपीट की गई, जिससे घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed