फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Drunk person set himself on fire in front of Damoh district hospital

Damoh: जिला अस्पताल के सामने नशे में चूर शख्स ने मचाया उत्पात, खुद को लगाई आग, लोगों ने ऐसे बचाई जान

Sat, 04 Mar 2023 12:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 12:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिला अस्पताल के सामने एक शराबी ने खुद को आग के हवाले कर लिया। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और झुलसे शराबी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Damoh Drunk person set himself on fire in front of Damoh district hospital
नशे में चूर शख्स ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में शुक्रवार रात जिला अस्पताल के गेट के सामने एक शराबी ने खुद को आग लगा ली और चिल्लाने लगा। जैसे ही आग की लपटे उठी तो स्थानीय लोगों ने पानी डाला और आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शराबी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यह घटना रात करीब आठ बजे की है, जब जिला अस्पताल के गेट के सामने कोतवाली थाना के कचियाना मोहल्ला निवासी डब्बू अहिरवार शराब के नशे में खड़ा था। उसने पहले से अपने शरीर पर केरोसीन या कुछ दूसरी चीज डाल ली थी और उसने अपने शरीर में आग लगा ली, जिससे आग की लपटे उठने लगीं। वहां लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


जब आग की लपटे ज्यादा तेज हुई तो वहां खड़े लोगों ने दुकानों से पानी के भरे बर्तन उठाए और युवक पर पानी डाल दिया, जिससे आग बुझ गई और शराबी युवक जमीन पर बैठ गया। किसी रंजित नामक युवक को उसने गालियां देना शुरू कर दिया, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed