फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Dispute between uncle-nephew at tea shop, father-son together beat nephew with sticks

Damoh: चाय की दुकान पर चाचा भतीजे में विवाद, पिता-पुत्र ने मिलकर भतीजे को लाठियों से पीटा

Thu, 02 Jun 2022 05:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

दमोह जिले के सरखड़ी गांव में चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे पर लाठियों से हमला कर दिया। घायल के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Damoh: Dispute between uncle-nephew at tea shop, father-son together beat nephew with sticks
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी के सरखड़ी गांव में बुधवार रात चाचा भतीजी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद लड़ाई झगड़े में बदल गया, जिसके बाद चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को पीट दिया। घायल को उसके पिता अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


घायल राम गोपाल पटेल के पिता रमेश पटेल ने बताया कि उनका बेटा गांव में ही एक चाय की दुकान पर बैठा था। वहां पर उनका भतीजा भी मौजूद था। किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया, तभी भतीजे हिम्मू के पिता जमुना पटेल वहां पहुंचे और दोनों ने सिर पर लाठियों से हमला करते हुए उनके बेटे रामगोपाल को घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आई हैं। हमला करने के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने उन्हें घर जाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed