फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Crop and tractor charred due to fire, three people scorched in an accident during threshing

Damoh: आग लगने से फसल और ट्रैक्टर हुआ खाक, थ्रेसिंग के दौरान हुए हादसे में तीन लोग झुलसे

Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
सार

दमोह में थ्रेसिंग करने के दौरान ट्रैक्टर ने आग पकड़ ली, जिससे दो किसानों की फसल सहित ट्रैक्टर जल गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
Damoh: Crop and tractor charred due to fire, three people scorched in an accident during threshing
दमोह में ट्रैक्टर में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में ट्रैक्टर में आग लगने से दो किसान सहित तीन लोग झुलस गए। हादसे में ट्रैक्टर और फसल खाक हो गई। हादसा धान की थ्रेसिंग के दौरान हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर दमोह जिले की ग्राम पंचायत सेहरी में हुआ। कोट खमरिया गांव के रहने वाले नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर लेकर सेहरी गांव में किसान सरमन यादव और हल्काईं यादव की धान की फसल की थ्रेसिंग के लिए गया था। ट्रैक्टर चालू करके खेत की मेड़ पर बैठा था और पांच लोग थ्रेसर में धान डाल रहे थे। करीब दस मिनट बाद ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


ठाकुर ने बताया कि आग की लपटें उठी तो वह ट्रैक्टर पर चढ़ा और आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो गियर नहीं लगे और आग पूरे ट्रैक्टर और फसल में लग गई। जान बचाने के लिए वह ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग ने बढ़ते-बढ़ते किसान सरमन और हल्काईं की पूरी फसल को चपेट में ले लिया। दोनों किसानों की ढाई एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई। दोनों भी आग बुझाते हुए झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय खेत में रज्जू यादव, धुर सिंह, कमल, जाहर, बद्री यादव, नरेंद्र यादव भी मौजूद थे। किसान हलकाई ने डायल 100 को आग लगने की खबर दी। लेकिन खेत गीले होने से फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। मिट्टी में फंस गया। सूचना मिलने पर तेंदूखेड़ा थाना की पुलिस भी पहुंच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed