{"_id":"635c089bec2f8458fc523521","slug":"damoh-crop-and-tractor-charred-due-to-fire-three-people-scorched-in-an-accident-during-threshing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: आग लगने से फसल और ट्रैक्टर हुआ खाक, थ्रेसिंग के दौरान हुए हादसे में तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: आग लगने से फसल और ट्रैक्टर हुआ खाक, थ्रेसिंग के दौरान हुए हादसे में तीन लोग झुलसे
Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
सार
दमोह में थ्रेसिंग करने के दौरान ट्रैक्टर ने आग पकड़ ली, जिससे दो किसानों की फसल सहित ट्रैक्टर जल गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं।
विज्ञापन
दमोह में ट्रैक्टर में आग लगने से तीन लोग झुलस गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में ट्रैक्टर में आग लगने से दो किसान सहित तीन लोग झुलस गए। हादसे में ट्रैक्टर और फसल खाक हो गई। हादसा धान की थ्रेसिंग के दौरान हुआ।
जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर दमोह जिले की ग्राम पंचायत सेहरी में हुआ। कोट खमरिया गांव के रहने वाले नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर लेकर सेहरी गांव में किसान सरमन यादव और हल्काईं यादव की धान की फसल की थ्रेसिंग के लिए गया था। ट्रैक्टर चालू करके खेत की मेड़ पर बैठा था और पांच लोग थ्रेसर में धान डाल रहे थे। करीब दस मिनट बाद ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई।
ठाकुर ने बताया कि आग की लपटें उठी तो वह ट्रैक्टर पर चढ़ा और आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो गियर नहीं लगे और आग पूरे ट्रैक्टर और फसल में लग गई। जान बचाने के लिए वह ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग ने बढ़ते-बढ़ते किसान सरमन और हल्काईं की पूरी फसल को चपेट में ले लिया। दोनों किसानों की ढाई एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई। दोनों भी आग बुझाते हुए झुलस गए।
विज्ञापन
घटना के समय खेत में रज्जू यादव, धुर सिंह, कमल, जाहर, बद्री यादव, नरेंद्र यादव भी मौजूद थे। किसान हलकाई ने डायल 100 को आग लगने की खबर दी। लेकिन खेत गीले होने से फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। मिट्टी में फंस गया। सूचना मिलने पर तेंदूखेड़ा थाना की पुलिस भी पहुंच गई।