फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Crocodile entered the police post, was caught by the policemen tied with a rope

Damoh: पुलिस चौकी में घुस गया मगरमच्छ, देखकर पुलिसवालों के होश उड़े, फिर रस्सी से बांधकर पकड़ा

Thu, 25 Aug 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 06:50 PM IST
सार

बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के पास बहने वाली व्यारमा नदी से  एक मगरमच्छ निकलकर जिले के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी परिसर में घुस गया। 

विज्ञापन
Damoh: Crocodile entered the police post, was caught by the policemen tied with a rope
दमोह जिले की इमलिया पुलिस चौकी में मगरमच्छ घुस गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पुलिस चौकी में मगरमच्छ घुस गया। पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रस्सियों से बांधकर पकड़ लिया। बाद में वन विभाग के अमले ने उसे जंगल में छोड़ा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी का ये मामला है। बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के पास बहने वाली व्यारमा नदी से  एक मगरमच्छ निकलकर जिले के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी परिसर में घुस गया। एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो वो सहम गया, उसने अन्य साथियों को सूचना दी। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी आनंद अहिरवाल ने बताया कि हमने पहले एक रस्सी का इंतजाम किया। फिर टीम ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ने की योजना बनाई। फिर जैसे-तैसे उसे रस्सी के सहारे पकड़ लिया गया। पुलिस चौकी में रस्सी से बंधा मगरमच्छ लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चौकी पहुंच वन विभाग अमले ने  रात करीब 12 बजे  मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया और सिग्रामपुर के जंगल में छोड़ दिया है। बताया गया कि दो दिन पहले तक हुई तेज बारिश के बाद जलीय जीव भी इधर-उधर देखे गए हैं। सबसे पहले जिस पुलिस कर्मी का कहना है कि चौकी में लाइट थी, तो मगरमच्छ दिख गया। अगर लाइट नहीं होती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed