फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: 50-Year-Old Man Drowns While Bathing in Pond, Body Recovered After One-Hour Rescue

दमोह: तलैया में नहाने गए 50 वर्षीय अधेड़ की डूबने से हुई मौत, एक घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

Tue, 22 Sep 2026 11:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 11:09 PM IST
सार

तलैया में नहाने गए अधेड़ की मौत के बाद करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू में एसडीईआरएफ की टीम ने मोटर बोट की मदद से शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
Damoh: 50-Year-Old Man Drowns While Bathing in Pond, Body Recovered After One-Hour Rescue
एसडीआरएफ ने तलैया से बाहर निकाला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दमयंती नगर के पास स्थित तलैया में मंगलवार दोपहर नहाने गए 50 वर्षीय अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधेड़ की तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने शव को तलैया से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंदू पिता रामकृष्ण यादव, निवासी आमचोपरा के रूप में हुई है। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल के अनुसार मंगलवार दोपहर चंदू यादव दमयंती नगर तलैया में नहाने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने के बाद वापस बाहर नहीं आ पाए। स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी में डूबते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जल जीवन में खेला: 3.85 करोड़ का पूरा भुगतान करने के बाद जांच में टूटी टंकी, घरों में नल नदारद; केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलैया में तलाश शुरू की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी चंदू यादव का पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में एसडीईआरएफ टीम ने लाइफ जैकेट और मोटर बोट की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed