{"_id":"61cdb9316eaee245874e5965","slug":"dabra-cheating-gold-coins-from-jewelers-by-pretending-to-be-a-doctor-police-looking-for-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबरा: खुद को डॉक्टर बता कर ज्वेलर्स से सोने के सिक्के की ठगी, सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबरा: खुद को डॉक्टर बता कर ज्वेलर्स से सोने के सिक्के की ठगी, सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही पुलिस
Thu, 30 Dec 2021 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:20 PM IST
सार
डबरा के एक ज्वेलर को फोन कर एक बदमाश ने खुद को डॉक्टर बताते हुए अस्पताल में सोने का 10 ग्राम का सिक्का बुलवाया। जब सुनार का कर्मचारी अस्पताल पहुंचा तो बदमाश सिक्का लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डबरा में फिल्मी कहानी की तर्ज पर एक ज्वेलर से ठगी का मामना सामने आया है। शहर के एक ज्वेलर को फोन कर एक बदमाश ने खुद को डॉक्टर बताते हुए अस्पताल में सोने का 10 ग्राम का सिक्का बुलवाया। जब सुनार का कर्मचारी अस्पताल पहुंचा तो बदमाश सिक्का लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश को तलाश कर रही है।
मामला गुरुवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार डबरा सराफा बाजार के कारोबारी बालकिशन सोनी को एक फोन आया, जिसमें फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम डॉक्टर सुरेंद्र गुप्ता बताया और 10 ग्राम सोने का सिक्का मंगाने की बात कही। अस्पताल में ही पैसे देने का आश्वासन दिया। जिस पर भरोसा करते हुए ज्वेलर्स बालकिशन सोनी ने अपने कर्मचारी को सिक्का लेकर अस्पताल में भेज दिया। जैसे ही कर्मचारी वहां पहुंचा, वहीं खड़े एक युवक ने कहा कि वह डॉक्टर का ही आदमी है और सिक्का लेकर अंदर चला गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर पूछताछ की तो ठगी का मामला सामने आया। पुलिस को खबर की गई। हालांकि सिक्का लेकर भागते हुए ठग युवक की सीसीटीवी कैमरे में फुटेज आ गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।