फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dabangs burnt alive Dalit farmer in front of his wife in land dispute

मध्यप्रदेश: जमीन विवाद में दबंगों ने पत्नी के सामने दलित किसान को जिंदा जलाया

Fri, 22 Jun 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 22 Jun 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Dabangs burnt alive Dalit farmer in front of his wife in land dispute
फाइल फोटो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दबंगों की ज्यादती का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव में दबंगों ने एक 70 वर्षीय दलित किसान को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान किसान किशोरीलाल जाटव की पत्नी भी वहां मौजूद थी। वह चीखती रही, चिल्लाती रही लेकिन दबंगों ने उसकी एक ना सुनी। इस घटना में किसान 90 फीसदी तक जल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह घटना गुरुवार सुबह की है। दरअसल किशोरीलाल जाटव को सरकार की ओर से पट्टे पर जमीन मिली थी, जिसमें वह खेती करके अपना और अपने परिवार का पेट पालता था। लेकिन गुरुवार की सुबह जब वह अपने खेत पर गया तो देखा कि तीरन, उसका बेटा प्रकाश, दो भतीजे संजू और बलबीर नामक दबंग उसके खेत को जबरदस्ती ट्रैक्टर से जोत रहे थे। इसके बाद उसने दबंगों को ऐसा करने से रोका और उनका विरोध किया। इसपर गुस्साए दबंगों ने उसका हाथ-पैर पकड़कर उसपर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, खेत पर कब्जे की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शाम तक जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गांव वालों ने इसका विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गई। बाद में लोगों के जबरदस्त विरोध के आगे आखिरकार पुलिस को झुकना पड़ा और रात करीब 11.30 बजे चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान के बेटे कैलाश जाटव ने बताया कि 2002 में सरकार ने उन्हें परसोरिया जोड़ स्थित 3.5 एकड़ की जमीन पर पट्टा दिया था। तब से वह इस जमीन पर खेती करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। लेकिन दबंगों ने जबरदस्ती खेत पर कब्जा करने के लिए किसान किशोरीलाल जाटव को ही जिंदा जला दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने दबंगों से उनके पिता को छोड़ देने की गुहार भी लगाई, लेकिन उन्होंने उनकी एक ना सुनी। 


पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार 

गांव में शाम तक तनाव जैसी स्थिति बनी रही। अस्पताल के बाहर भी भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और खूब हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। वहीं, सूचना मिलते ही एसपी हेमंत चौहान, एएसपी संजय साहू और तीन थानों के थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इन सभी की मौजूदगी में ही दलित किसान किशोरी लाल का अंतिम संस्कार किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed