{"_id":"612956e48ebc3e7a2a199bd8","slug":"cyber-fraud-with-mp-ias-ofiicer-while-trying-to-buy-liquor-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी: आईएएस अधिकारी को ऑनलाइन शराब खरीदना पड़ा महंगा, 34000 की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी: आईएएस अधिकारी को ऑनलाइन शराब खरीदना पड़ा महंगा, 34000 की चपत
Sat, 28 Aug 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:50 AM IST
सार
- 11 जुलाई को ऑनलाइन शराब खरीदारी करना चाह रहे थे आईएएस अधिकारी
- फोन करने वाले ने उनसे भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड मांगा और बैंक खाते से 17,000 रुपए निकाल लिए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को ऑनलाइन शराब खरीदना मंहगा पड़ गया। ठगों ने उन्हें 34000 रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उसके दो और साथियों की तलाश है।
विज्ञापन
भोपाल में तैनात आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड (35) 11 जुलाई को ऑनलाइन शराब खरीदारी करना चाह रहे थे। इस दौरान उन्हें एक व्हाटसएप नंबर मिला।
अधिकारी ने उस नंबर पर संपर्क किया इसके बाद उन्हें एक कॉल आया और फोन करने वाले शख्स ने खुद को एक शराब की दुकान का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह जो शराब चाहते हैं उसके लिए उन्हें यूपीआई के जरिए अडवांस में 8,500 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन फोन करने वाले ने कहा कि उसे रुपए नहीं मिले हैं। फिर फोन करने वाले ने उनसे भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड मांगा और बैंक खाते से 17,000 रुपए निकाल लिए। इसके बाद भी उसने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले हैं। तब जाकर अधिकारी को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है।
विज्ञापन
