{"_id":"6592aab09df9d7a2e70457a5","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-lord-pashupatinath-temple-on-new-year-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: नए साल पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, कतार में खड़े होकर भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: नए साल पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, कतार में खड़े होकर भक्तों ने किए दर्शन
Mon, 01 Jan 2024 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:36 PM IST
सार
Mandsaur: नववर्ष 2024 की शुरुआत भक्तों ने देव दर्शन के साथ की, जिसके तहत नववर्ष की पहली सुबह अष्टमुखी भगवान श्रीपशुपतिनाथ महादेव का आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सर्द हवाओं और ठंड के बावजूद लोगों में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए भक्तों जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ठंड के बावजूद भी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां भक्तों ने कतारबद्ध होकर बारी बारी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर में स्थित सभी देवी-देवताओं के दर्शन भी किए गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से भी निगाह रखी जा रही
मंदिर समिति कार्यालय के अनुसार मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में साल के पहले दिन करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सीसीटीवी कैमरे से भी निगाह रखी जा रही थी। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में रही। वहीं शहर के पिकनिक स्पॉट पर भी नए साल के पहले दिन लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
