फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   crore rupees found madhya pradesh clerk

बिजली विभाग में क्लर्क, सैलरी 40 हजार, संपत्ति 40 करोड़

Tue, 05 Feb 2013 10:42 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Tue, 05 Feb 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
crore rupees found madhya pradesh clerk

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली विभाग में कार्यरत एक क्लर्क के पास 40 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। लोकायुक्त के छापे में कई मकान, दुकान और निवेश संबंधी कागजात बरामद हुए।

विज्ञापन


अर्जुन दास लालवानी 1983 से बिजली विभाग में क्लर्क है और अब वर्तमान में उसकी सैलरी मात्र 40 हजार रुपये है। छापेमारी के दौरान लोकायुक्त की टीम को 5-6 लाख रुपये के गहने और 51 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा अर्जुन के पास 60 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट, 4 मकान, एक व्यावसायिक परिसर, पॉश इलाकों में 12 दुकानें, 12 प्लॉट और भोपाल के पास एक गांव में अच्छा खासा फॉर्म हाउस भी है। लोकायुक्त को अर्जुन के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को उसके बैरागढ़ स्थित आवास पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अर्जुन लोकायुक्त के सभी आरोपों से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि लोकायुक्त जिस संपत्ति को 40 करोड़ रुपये का बता रहे हैं, वो महज एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नहीं है। उसका कहना है कि ज्यादातर संपत्ति उनके इंजीनियर बेटे और डॉक्टर बेटी की है।


ये उनके पूरे परिवार के मेहनत की कमाई है और एक-एक पाई का हिसाब इनकम टैक्स के पास है। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी सरकारी अधिकारियों के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने की कई खबरें आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed