{"_id":"5bab257b867a557f0e71992d","slug":"woman-commits-suicide-with-her-two-kids-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: दो मासूमों सहित महिला ने लगाई फांसी, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश: दो मासूमों सहित महिला ने लगाई फांसी, जांच शुरू
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पति के घर से बाहर जाने के बाद एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ खुदकुशी कर ली। इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामला जिले के बेगमगंज तहसील के सुमेर गांव का है। यहां रहने वाली अनीता (32) ने अपने दो बेटों मोहित (11) और हर्षित (9) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पति का नाम रामस्वरूप है। वह घर का सामान लेने बाहर गए थे। जिस समय फांसी लगाई गई उस वक्त घर में उनकी पत्नी और बच्चे थे। जब वह वापस घर लौटे तो कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी किसी ने नहीं खोला। दरवाजा अंदर से बंद था, उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और बच्चों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद उन्होंने गांव वालों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।