{"_id":"5bff9243bdec2241703a5432","slug":"parents-took-babies-to-superstition-process-for-treatment-of-cold-stained-children-with-hot-iron","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी दूर करने के नाम पर 15 दिन के बच्चे को गर्म सरिए से दागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी दूर करने के नाम पर 15 दिन के बच्चे को गर्म सरिए से दागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सदी में जहां तकनीक और विज्ञान ने मनुष्य को इतना आगे बढ़ा दिया है वहीं मनुष्य आज भी अपने रूढ़िवादी सोच से उभरने को तैयार नहीं है। इस बात का सीधा संबंध आज भी समाज में फैले अंध विश्वास से है। घटना मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की है जहां, 15 दिन के बीमार नवजात बच्चों को उनके माता-पिता अंधविश्वास में ओझा के पास ले गए।
विज्ञापन
ओझा ने गरम सरिया बच्चों के पेट पर दाग दिया। बीमारी ठीक होने के बजाय बच्चे बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद माता-पिता बच्चों को डॉक्टर के पास ले गए। बता दें कि, पिटोल के डॉक्टर राहुल के क्लिनिक पर दोनों बच्चो को लाया गया।
विज्ञापन
एक बच्चा नरेश बिलवाल का है और दूसरा बच्चा कल सिंह का है। दोनों बच्चों को जन्म के बाद सर्दी खांसी होने से हालपिया बीमारी की आशंका में दोनों बच्चों के माता-पिता सर्दी जड़ से खत्म कराने के लिए गुजरात के जालत गांव के ओझा के पास ले गए, जहां ओझा ने गरम सरिया बच्चों के पेट पर दाग दिया।
विज्ञापन