{"_id":"5b52c64c4f1c1b572f8b5b56","slug":"madhya-pradesh-honour-killing-case-father-and-brother-burned-alive-19-year-old-in-khandwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कोर्ट मैरिज करने जा रही युवती को पिता-भाई ने जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश : कोर्ट मैरिज करने जा रही युवती को पिता-भाई ने जिंदा जलाया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खंडवा से ऑनर किलिंग की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां खंडवा के आदिवासी विकासखंड खालवा में स्थित चैनपुर गांव में एक लड़की को जिंदा जला दिया गया। यह यहां का ऐसा पहला मामला है। बताया जा रहा है कि मृतका का नाम लक्ष्मी यदुवंशी (19) था। उसके पिता और भाई ने उसे उसके प्रेमी के घर से घसीटकर निकाला और कैरोसीन डालकर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लड़की अपने प्रेमी राजकुमार के साथ शुक्रवार को कोर्ट मैरिज करने जा रही थी। वह खंडवा कोर्ट जाने के लिए ही राजकुमार के घर आई थी। तभी इस बात की भनक उसके परिवार वालों को लग गई। उसके पिता और भाई भी राजकुमार के घर आ गए। पहले तो उन्होंने लक्ष्मी को घसीटते हुए वहां से निकाला और पीटने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके ऊपर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खंडवा के एसपी रूचि वर्धन मिश्र का कहना है कि घटना के बारे में पता चलते ही उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। वहां मौजूद लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पर अभी तक पता चला है कि लड़की 11वीं की छात्रा थी और 8वीं में पढ़ने वाले राजकुमार से प्रेम करती थी। दोनों का प्रेम प्रसंग बीते 10 महीनों से चल रहा था। राजकुमार की मां भी लक्ष्मी को पसंद करती थी। उसने लक्ष्मी के पिता से दोनों की शादी की बात भी की लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसके अलावा लक्ष्मी ने राजुमार को शादी के लिए जरूरी कागजात भी दिए थे। जब लक्ष्मी के परिवार वाले नहीं माने तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।