फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Four including army personnel and Minor arrested in case of robbery

मध्यप्रदेश: लूट के आरोप में सेनाकर्मी सहित चार गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2020 03:33 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Mar 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Four including army personnel and Minor arrested in case of robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जबलपुर पुलिस ने शहर के मधोताल इलाके में एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में एक सैन्यकर्मी और एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मधोताल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सैन्यकर्मी अमित रायकवार को उसके तीन साथियों के साथ लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा समित रायकवार (24) राकेश बर्मन (21) और 17 वर्षीय एक लड़के के गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शिकायतकर्ता जयराम साहू के हवाले से बताया कि लूटने वाले लोगों में से एक व्यक्ति ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। इस जानकारी के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि सेना के जवान का विवरण जांचने के बाद पता चला है कि वर्तमान में वह हिसार, हरियाणा में पदस्थ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से साहू से लूटा गया हैंडबैग, एक चाकू, लाठियां और दो बाइक बरामद की गईं हैं। गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को भादवि की धारा 392 लूट तथा आर्म्स एक्ट की संबद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed