{"_id":"5bb47973867a557f6149ddad","slug":"indore-crime-news-maulvi-allegedly-sexually-abuse-girls-in-madarsa-police-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे का मौलवी सफाई के बहाने बच्चियों को रोकता और फिर करता था गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे का मौलवी सफाई के बहाने बच्चियों को रोकता और फिर करता था गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोपी मौलवी
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मदरसे के मौलवी को एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मौलवी की उम्र 55 साल है।
बच्ची ने बताया कि मदरसे में पढ़ाई खत्म होने के बाद मौलवी लड़कों को घर भेज देता था और बच्चियों को साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। इसके बाद रऊफ बच्चियों से गंदी हरकत करता था। बच्ची की 8 वर्षीय बहन ने भी छेड़छाड़ की बात कही है।
खजराना टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार दोनों बच्चियों ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दोनों बच्चियां पिछले एक साल से अकबर कॉलोनी स्थित मस्जिद में चल रहे मदरसे में पढ़ने जा रही हैं।
विज्ञापन
बच्ची ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि मौलवी रऊफ पिछले दो महीने से उन्हें मदरसे में पढ़ाई के बाद रोक लेता था। छोटी बहन को गोद में बैठाकर गंदी हरकत करता था फिर उसके साथ भी ऐसा ही करता था।
बच्चियों के मदरसे नहीं जाने पर घर आ धमका मौलवी
बच्ची की मां व पड़ोसी महिला ने बताया कि बच्चियां मौलवी की हरकतों के कारण मदरसे में पढ़ने जाने में डरने लगी थी। दो दिन वे पढ़ने नहीं गई तो सोमवार को मौलवी खुद उनके घर आया और पूछा पढ़ने क्यों नहीं आ रही।
उसके जाने के बाद मां ने बच्चियों से बात की तो बच्चियों ने उसकी गंदी हरकतों का खुलासा किया। इसी के बाद बच्ची की मां थाने रिपोर्ट करने पहुंची।
खजराना टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में धारा 354 के साथ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।