फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hotel operator breaks marriage after 8 months of engagement over dowry in Madhya Pradesh

मंगनी के आठ महीने बाद युवक ने तोड़ दी शादी, दूसरी जगह से मिल रहा था ज्यादा दहेज

Tue, 21 Aug 2018 11:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator breaks marriage after 8 months of engagement over dowry in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक होटल संचालक ने मंगनी के आठ महीने बाद इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि उसे दूसरी जगह से ज्यादा दहेज मिल रहा था। उसे यूं तो दहेज में गाड़ी, जेवर और अन्य सामान दिया जा रहा था लेकिन उसे ये सब भी कम लगा।

विज्ञापन


उसने लड़की के परिवार वालों से कहा कि उसे कम दहेज दिया जा रहा है इसलिए वह शादी नहीं करेगा। लेकिन असल में वो दूसरी जगह मंगनी कर चुका था। आरोपी युवक समेत अन्य दो के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।    
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामले की शिकायत दर्ज कराने वाली 18 साल की युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसकी साल 2017 में होटल संचालक विनोद से शादी पक्की हुई थी। दोनों की एक दिसंबर साल 2017 में मंगनी हुई थी। इसमें लड़की वालों के 50 हजार रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई चौबे के मुताबिक विनोद ने दहेज में गाड़ी और जेवर के अलावा भी कई मांगें रखीं। मांग पूरी नहीं होने का बहाना बनाते हुए उसने आठ महीने बाद शादी तोड़ दी। परेशान होकर लड़की ने आरोपी विनोद और अन्य दो लोगों पर दहेज के तहत मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed