{"_id":"5b6519c34f1c1bb35d8b71dc","slug":"honour-killing-body-of-boy-and-girl-thrown-into-pond-after-tied-with-stone-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से बांधकर लड़का-लड़की को तालाब में फेंका, मरने के बाद एक ही चिता पर जला दिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से बांधकर लड़का-लड़की को तालाब में फेंका, मरने के बाद एक ही चिता पर जला दिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से ऑनर किलिंग की एक घिनौनी घटना सामने आई है। यहां एक लड़का और लड़की को पत्थर से बांधकर पहले तो नदीं में फेंका गया और फिर बाद में उनके शव निकालकर एक ही चिता में जला दिए गए। मामला जिले के बाजना के पास डामर गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़के की उम्र 16 साल और लड़की की 14 साल थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन समान गोत्र होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों की हत्या किसने की है। अभी वह इसे आत्महत्या का मामला मानकर ही चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे दोनों के शव तालाब में एक शर्ट से बंधे मिले। शवों के निकालने के बाद गांव वालों ने शाम 4:30 बजे दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बात के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। जब राख ठंडी हुई तो लड़की के कपड़े उस पर रख दिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
गांव वालों को लग रहा था कि अब ये मामला यहीं दब गया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया मैसेज पर रात को ये खबर फैली और पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद थाना प्रभारी आनंद भाभोर गांव पहुंचे और चिता की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। अगले दिन शुक्रवार सुबह एफएसएल अधिकारी अत्तुल मित्तल ने मौका मुआयना किया और डीएनए जांच के लिए चिता के शवों की हड्डियां एकत्रित कराईं।
विज्ञापन
भाभोर के अनुसार दोनों मृतकों के परिवार से मामले पर पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी हत्या का आशंका नहीं जताई। प्राथमिक जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसके अलावा चिता के पास से चित्तौड़गढ़ से रतलाम का टिकट मिला जो कि 18 जुलाई का था। साथ ही एक टूटा हुआ मोबाइल फोन और दोनों की चप्पलें मिलीं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है जिससे ये साफ हो सके कि दोनों की मौत की असली वजह क्या थी।