फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   23 year old killed by man after she refused to drop sex harassment case

यौन उत्पीड़न का मामला वापस लेने से किया इंकार, युवक ने सड़क पर घसीटा और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी

Tue, 21 Aug 2018 01:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
23 year old killed by man after she refused to drop sex harassment case

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में दिन दहाड़े एक युवक ने महिला की हत्या कर दी है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है। कॉलेज में पढ़ने वाली 23 साल की महिला ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी उसपर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब महिला सिवनी स्थित अपने कॉलेज जा रही थी। यह जगह भोपाल शहर से 370 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उतने ही आरोपी अनिल मिश्रा (38) ने उसे बाल पकड़कर घसीटा और उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस भयानक वारदात को नेताजी सुभाष चंद्र बोस गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज से कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया। मृतका इसी कॉलेज में पढ़ती थी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि महिला जब कॉलेज से बाहर निकली तो मिश्रा उसका बाइक पर इंतजार कर रहा था। महिला जैसे ही उसे दिखी वैसे ही उसने उसे बाल पकड़कर घसीटा और सड़क के किनारे ले गया। उसने उसे जमीन की ओर धक्का दिया। इसके बाद उसने वहीं पर पड़े एक बड़े पत्थर को उठाया और उसके सिर को उससे कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोग महिला की मदद के लिए आगे आए और मिश्रा को रोकने की कोशिश करने लगे। पत्थर से हमला होने के कारण महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच करने पर उन्हें पता चला है कि उसने ये अपराध इसलिए किया क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले को वापस लेने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed