{"_id":"58bd902e-82f6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"crime-is-increasing-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में अपराध बेलगाम हो चले हैं और अपराधी बेखौफ। यही कारण है कि बीते 62 दिनों में हत्या की 324 की वारदातें हुई। इस तरह प्रतिदिन पांच से अधिक हत्याएं हुईं।
विज्ञापन
विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेडा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि राज्य में एक दिसंबर, 2012 से 31 जनवरी, 2013 के बीच कुल 324 हत्याएं हुई हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक 20 हत्याएं इंदौर में हुईं। सागर में 16 और उज्जैन में 14 हत्याएं हुईं। अन्य अपराधों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि इस अवधि में दुष्कर्म की 568 घटनाएं हुईं। सबसे अधिक 25 घटनाएं भोपाल में दर्ज की गईं।
विज्ञापन
इसके अलावा बैतूल में 22 और राजगढ़ में दुष्कर्म के 21 मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में सामूहिक दुष्कर्म के 39 मामले सामने आए। सबसे अधिक चार सामूहिक दुष्कर्म विदिषा व देवास में हुए। सरकार की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, चोरी नकबजनी और अपहरण जैसी वारदातें औसतन एक दिन में चार और पांच से अधिक हुई हैं।
