{"_id":"64a65b572f8de3e05d01e9f8","slug":"cow-dies-due-to-truck-collision-in-vidisha-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: सड़क हादसे में गाय की मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग, पुलिस ने बचाई चालक की जान, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: सड़क हादसे में गाय की मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग, पुलिस ने बचाई चालक की जान, केस दर्ज
Thu, 06 Jul 2023 11:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:42 AM IST
सार
विदिशा के स्वामी विवेकानंद चौराहा कोतवाली थाने के पास ट्रक एक्सीडेंट में गाय की मौत हो गई। गुस्से में लोगों ने चलते ट्रक में आग लगा दी और ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
ट्रक में लगाई आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदिशा के स्वामी विवेकानंद चौराहे पर बुधवार रात एक ट्रक ने रोड पर बैठी गाय को कुचल दिया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोका और ट्रक में आग लगा दी। साथ ही ड्राइवर के साथ बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नगर पालिका के दमकलों की सहायता से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, प्रशासन की टीम और लोगों के सहयोग से ड्राइवर की जान बचाई गई। इस संबंध में जिले के सीएसपी विकास पांडे का कहना है कि उन्हें कुछ देर पहले विदिशा के विवेकानंद चौराहे पर ट्रक द्वारा गाए को कुचलने और गाय की मौत होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर मौके पर पहुंची और सबसे पहले आग पर काबू पाया गया। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जिन उपद्रवी तत्वों ने ट्रक में आग लगाई थी, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
