{"_id":"60c94b1f8ebc3e2db037664b","slug":"couple-committed-suicide-after-45-days-of-marriage-in-satna-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: एक साथ फंदे पर झूल गए पति-पत्नी, पोस्टमार्टम में सामने आएगी असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: एक साथ फंदे पर झूल गए पति-पत्नी, पोस्टमार्टम में सामने आएगी असली वजह
Wed, 16 Jun 2021 06:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:22 AM IST
सार
लड़के का नाम शिब्बू साहू है जो ट्रक ड्राइवर था, उसने शादी के कुछ दिन बाद ही अपना काम छोड़ दिया था। लड़के ने पास के गांव की लड़की प्रीति साहू से अरेंज मैरिज की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना ने शादी के मात्र 45 दिन बाद ही आत्महत्या कर ली। हालांकि वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने मुताबिक मामला घरेलू कलह का लग रहा है।
विज्ञापन
दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। लड़का ट्रक ड्राइवर था शादी के कुछ दिन के बाद ही लड़के ने अपना काम-धंधा छोड़ दिया था। शायद इसी तनाव में दोनों ने यह गलत कदम उठा लिया। दोनों के शव छत के पंखे के हुक से लटके मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लड़के का नाम शिब्बू साहू पुत्र चन्द्रभान (30) और उसकी पत्नी का प्रीति साहू (23) था। दोनों ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। सुबह जब पति-पत्नी बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, दोनों दंपति के शव फंदे से लटक रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी गई। सीनियर अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले को संदिग्ध मानते हुए रीवा से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।
एफएसएल के सीनियर वैज्ञानिक डॉक्टर आरपी शुक्ला ने बताया कि मौके का मुआयना करने पर पता चला है कि ये सुसाइड का मामला है। जांच में कुछ चूड़ियां टूटी मिली हैं, इस पर डॉक्टर का मानना है कि जब वे दोनों आत्महत्या कर रहे होंगे तो प्राण निकलते समय या छीनाछपटी के चक्कर में चूड़ियां टूटी होंगी। मौके पर ऐसा कुछ संदिग्ध नजर नहीं आया बाकी अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी।
