फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Counterfeit Injection: 1200 Remedesiveer made from salt and glucose, sold in MP, the racket was busted in Surat

नकली इंजेक्शन: नमक व ग्लूकोज से बना लिए रेमडेसिविर, गुजरात से मप्र में लाकर बेच दिए 1200

Sun, 09 May 2021 06:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 09 May 2021 06:27 PM IST
सार

गुजरात के सूरत में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने का मामला सामने आया था। अब पता चला है कि इनमें से 1200 इंजेक्शन मप्र में लाकर बेचे गए थे।
 

विज्ञापन
Counterfeit Injection: 1200 Remedesiveer made from salt and glucose, sold in  MP, the racket was busted in Surat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

महामारी के दौर में भी लोगों की जान से खिलवाड़ जारी है। इंदौर पुलिस ने खुलासा किया है कि बीते एक माह में पड़ोसी राज्य गुजरात से कम से कम 1,200 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मप्र में लाकर बेचे गए। ये इंजेक्शन नमक और ग्लूकोज के पानी से बनाए गए थे। 

विज्ञापन


सूरत में छह गिरफ्तार किए गए
इंदौर के विजय नगर थाने के प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों सूरत में नमक और ग्लूकोज के पानी से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि हमें जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने पिछले एक महीने में सुनील मिश्रा नाम के व्यक्ति के जरिये मध्य प्रदेश में कम से कम 1,200 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों की आपूर्ति की है।
विज्ञापन


काजी ने बताया कि गुजरात में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कौशल वोरा ने इंदौर आकर मिश्रा को नकली रेमडेसिविर के 700 इंजेक्शनों की खेप सौंपी थी। बाद में मिश्रा सूरत जाकर 500 और नकली इंजेक्शन इंदौर लेकर आया था। इन 1,200 इंजेक्शनों में से 200 इंजेक्शन देवास भेजे गए थे, जबकि 500 इंजेक्शन जबलपुर के सपन जैन नामक व्यक्ति को पहुंचाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच इंदौर में गिरफ्तार किए गए
मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना पर मिश्रा को गुजरात में वहां की स्थानीय पुलिस हाल ही में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा, मिश्रा के पांच साथियों को इंदौर में गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया में ढूंढे ग्राहक
उन्होंने बताया कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों को मरीजों की मदद के नाम पर सोशल मीडिया पर ग्राहक ढूंढ कर बेचा जाता था और केवल एक इंजेक्शन के बदले 35,000 रुपये से 40,000 रुपये वसूले जाते थे। काजी ने बताया कि हम गुजरात में बने सात नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन इंदौर में बरामद कर चुके हैं। इन सबके पैकेट पर एक ही बैच नंबर दर्ज था।


थाना प्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस गुजरात में पकड़े गए आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत इंदौर लाकर उनसे पूछताछ करेगी। स्थानीय स्तर पर भी मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed