फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus: Madhya Pradesh Station masters are constantly working to deliver essential commodities to people by Goods trains

मध्यप्रदेश कोरोना योद्धा: लोगों की जरूरतों के लिए डटे हुए हैं ये वॉरियर, बच्चों को गले लगाने से तरसे

Thu, 09 Apr 2020 11:29 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Thu, 09 Apr 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Madhya Pradesh Station masters are constantly working to deliver essential commodities to people by Goods trains
भोपाल रेलवे स्टेशन

देशभर में जारी लॉकडाउन के दौरान कई ऐसे कोरोना योद्धा हैं जो लोगों की जरूरतों के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। लोगों को जरूरी सामानों में कोई कमी न आए इसके लिए वो जी जान से लगे हुए हैं। ऐसे ही कुछ लोगों में मध्यप्रदेश के सफेद वर्दीधारी स्टेशन मास्टर भी शामिल हैं जो प्रदेश और देश में लोगों के लिए मालगाड़ियों से जरूरी सामान की लगातार सप्लाई करवा रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें महिला स्टेशन मास्टर भी शामिल हैं। यह महिला कोरोना योद्धा अपने परिवार की चिंता किए बगैर फर्ज के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं। भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर करीब 400 और पश्चिम-मध्य रेलवे जोन में आने वाले तीनों मंडलों (भोपाल, जबलपुर, कोटा) में इनकी संख्या 1400 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ियों में लोगों के लिए लगातार आटा, चावल से लेकर शक्कर और तेल तक भेजा जा रहा है। भोपाल में डिप्टी स्टेशन मास्टर का कहना है कि हमें अभी अपने परिवार की चिंता किए बगैर ड्यूटी करनी है और सरकार ने हमें स्वास्थ्यकर्मियों की तरह हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में भी शामिल नहीं किया है।

एक स्टेशन मास्टर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब वे घर लौटते हैं, तो डरे और सहमे हुए दरवाजे पर दस्तक देते हैं। बच्चों को गले लगाने का भी दिल करता है लेकिन संक्रमण के डर से मन मारकर रह जाते हैं। बता दें कि ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने दो महीनों तक दो-दो दिन का वेतन (करीब 22 करोड़ रुपये) कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed