फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus infection in Indore Central Jail, 8 people found positive including one guard

इंदौर की जेल में एक कर्मी समेत आठ संक्रमित, पुलिस पर पथराव के आरोपी से संक्रमण फैलने का शक

Fri, 24 Apr 2020 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Apr 2020 06:29 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर के केंद्रीय जेल का एक प्रहरी और सात कैदी महज 10 दिन के अंतराल में इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। सकते में आए जेल प्रशासन को संदेह है कि पुलिस पर पथराव के आरोप में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति को लाने के बाद इस उच्च सुरक्षा वाले कारागार में संक्रमण फैला।

विज्ञापन
Coronavirus infection in Indore Central Jail, 8 people found positive including one guard
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने शुक्रवार को कहा, 'अब तक जेल में 29 वर्षीय प्रहरी और सात कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जेल में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 14 अप्रैल को सामने आया, जब 58 वर्षीय कैदी जांच में इस महामारी से संक्रमित पाया गया था। भांगरे ने कहा, हमें संदेह है कि जेल के अन्य लोग इस विचाराधीन कैदी के संपर्क में आने के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 58 वर्षीय व्यक्ति और उसका 25 साल का बेटा शहर के चंदन नगर में सात अप्रैल को कर्फ्यू ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक पर पथराव के आरोपियों में शामिल था। पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को तीन अन्य लोगों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जबलपुर में जेल भेज दिया था, जबकि उसके पिता को भारतीय दंड विधान की धारा 147 (बलवा) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर इंदौर स्थित केंद्रीय जेल में रखा गया था।
विज्ञापन


इंदौर स्थित केंद्रीय जेल के अधीक्षक ने बताया, 'जबलपुर में कराई गई जांच में 25 वर्षीय आरोपी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हमें 11 अप्रैल को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, हमने अपने जेल में बंद उसके पिता को तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी जांच कराई थी। 14 अप्रैल को आई रिपोर्ट में वह भी संक्रमित पाया गया था।' भांगरे ने बताया कि 29 वर्षीय प्रहरी जेल का पहला और अब तक इकलौता कर्मचारी है जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जेल के 27 अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की इस महामारी की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षणों वाले 64 अन्य कैदियों को जेल से एक पृथक केंद्र में भेज दिया गया है। इनके नमूनों की जांच कराई जा रही है। भांगरे ने बताया कि 1,230 कैदियों की क्षमता वाले केंद्रीय जेल में अभी करीब 2,200 लोग बंद हैं। उन्होंने बताया, 'हम जेल के सभी कैदियों की रोज स्क्रीनिंग कर रहे हैं। सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या वाले कैदियों को लगातार पृथक किया जा रहा है।' उन्होंने बताया कि जेल की बैरकों को सात सेक्टरों में बांटकर एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में कैदियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कैदियों से शारीरिक दूरी के नियमों का यथासंभव पालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed