फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Madhya Pradesh: Datia collector order if no vaccinated no may month salary, 18+ employee in troble

फरमान: वैक्सीन नहीं तो मई का वेतन नहीं, 18+ वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान, जानें क्यों

Sat, 22 May 2021 02:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 22 May 2021 02:16 PM IST
सार

कलेक्टर संजय कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने के संबंध में शुक्रवार को एक अजीब आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जो कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवाएगा, उसका मई महीने का वेतन जारी नहीं होगा।

विज्ञापन
Coronavirus in Madhya Pradesh: Datia collector order if no vaccinated no may month salary, 18+ employee in troble
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। महामारी से निपटने के लिए हथियार रूप वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच दतिया के कलेक्टर संजय कुमार का आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। कलेक्टर संजय कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने के संबंध में शुक्रवार को एक अजीब आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जो कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवाएगा, उसका मई महीने का वेतन जारी नहीं होगा। इसके लिए कर्मचारियों को 24 मई तक वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा। 25 मई तक इसका सर्टीफिकेट वरिष्ठ अधिकारी को देना होगा।

विज्ञापन


इन कर्मियों के सामने खड़ी हुई मुश्किल
कलेक्टर के इस आदेश से उन कर्मचारियों के सामने नया संकट खड़ा हो गया। वर्ष 18 से 45 साल के बीच के कर्मचारियों के लिए वैक्सीन का स्लॉट ही खाली नहीं मिल रहा है, ऐसे में वो लोग कहां वैक्सीन लगवाएं यह मुश्किल खड़ी हो गई है। इसके अलावा वो लोग भी परेशान हो रहे हैं, जो हाल ही में संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए हैं। इन लोगों को डॉक्टर ने एक माह बाद वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन नहीं लगवाने की डॉक्टर ने सलाह दी है।इस आदेश से जिलेभर के करीब पांच हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे।  हालांकि, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा का कहना है कि इस तरह के आदेश के संबंध में गृह विभाग के कोई निर्देश नहीं हैं। ऐसा आदेश जारी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- गलत संदेश न जाए, इसलिए...
दतिया के कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि सवाल वैक्सीन कम आने का नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि यह स्वैच्छिक है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि पहला डोज लगवाकर सेकंड डोज नहीं लगवा रहे हैं। इससे बर्बादी हो जाएगी। सहकर्मी ही नहीं लगवाएंगे, तो गलत संदेश जाएगा है। जहां तक वेतन रोकने का सवाल है, तो इस आदेश को निरस्त करने के बारे में विचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed