कोरोना: इंदौर पहुंचे सीएम शिवराज, बोले- यहां रिकवरी रेट 64 फीसदी, स्थिति नियंत्रण में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में कोरोना से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए जिला क्लेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक की।
बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सीएम ने कहा कि इंदौर में रिकवरी रेट अब 64 फीसदी से अधिक है। पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। जनता के सहयोग से अब यहां की स्थिति नियंत्रण में है।
Recovery rate in Indore is over 64% now. Positive cases are reported but more people are recovering. With the cooperation of the public, the situation here is under control now: Madhya Pradesh Chief Minister, Shivraj Singh Chouhan. #COVID19 https://t.co/KMJsagOeWg pic.twitter.com/bZoc6vb5u8
— ANI (@ANI) June 8, 2020
बताया गया है कि सीएम दोपहर 3:05 बजे से 3:45 बजे तक आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह 3:45 बजे से 4:15 बजे तक डॉक्टर्स से भेंट करेंगे।
सीएम इसके बाद शाम 4:15 बजे से शाम पांच बजे तक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र द्वारा आयोजित उद्योग संबंधी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह वर्ष 2015 से 2018 तक शुरू किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रजेंटेशन, समीक्षा और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।
