फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus in Indore: Nine people including seven year old child are positive new variant found in seven

इंदौर में फिर बढ़ा खतरा: सात साल के बच्चे सहित नौ लोग कोरोना पॉजिटिव, सात में मिला नया वैरिएंट

Tue, 26 Oct 2021 03:15 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अजय सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 03:15 PM IST
सार

इसके पहले इंदौर में सितंबर माह में एक साथ 9 लोग पॉजिटिव आए थे। ये सभी महू के कैंट एरिया के थे।

विज्ञापन
coronavirus in Indore: Nine people including seven year old child are  positive new variant found in seven
निपानिया कोविड केयर सेंटर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना का खतरा टला नहीं है। जिस तरह से लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे उससे ज्यादा खतरा है। इंदौर से आई यह खबर चौंकाने वाली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 नए केस सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 20 हो गई है।

विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों के सामने आने के बाद फिर से चिंता बढऩे लगी है। बीते कुछ समय से मरीजों की संख्या न के बराबर थी लेकिन बीते कुछ दिनों से जिस तरह से मरीजों की संख्या बढऩे लगी वह चौंकाने वाली है। जो नए मरीज मिले हैं उनसे से चार एक ही परिवार के हैं। दो ऐसे मरीज हैं जो मुंबई से लौटे हैं। सात साल का एक बच्चा भी पॉजिटिव आया है। इन सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

सितंबर में मिले थे नौ नए पॉजिटिव
इस महीने में हालात ठीक थे। मरीजों की संख्या भी कम ही आई थी। इसके पहले इंदौर में सितंबर माह में एक साथ 9 लोग पॉजिटिव आए थे। ये सभी महू के कैंट एरिया के थे। ट्रेवल हिस्ट्री पाई गई थी क्योंकि ये लोग राजस्थान, गोवा आदि जगहों पर गए थे। सभी को महू आमी हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया था। करीब तीन सप्ताह में स्थिति में नियंत्रण हुआ। चिंताजनक बात यह भी है कि हाल ही में सात लोगों को कोरोना पॉजिटिव आने पर उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से सात लोगों में डेल्टा का वैरिएंट एवाय-4 मिला है। इनमें से तीन लोग इंदौर के पलासिया निवासी है जबिक तीन लोग महू व एक धार का रहने वाला है। इंदौर के तीनो लोग पिछले माह तिरूपति बालाजी गए थे। एमवाय अस्पताल के डॉ. वीपी पांडे ने बताया कि नए वैरिएंट की संक्राकमता कितनी है यह कुछ समय बाद पता चलेगा। हर वायरस के नए नए वैरिएंट आना एक प्रक्रिया है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र, केरल में बढ़ रहे मरीज
देश की बात करें तो केरल, महाराष्ट्र आदि जगहों पर कोरोना के काफी मरीज हैं। महाराष्ट्र में डेल्टा का नए वैरिएंट एवाय-४ के भी कई मरीज मिले हैं। इंदौर के सात लोगों में यह वैरिएंट मिला है। इनमें से कुछ लोग तिरूपति गए थे को कुछ मुंबई से लौटे थे। ऐसे में यह भी आशंका है कि बाहर से आने के कारण ये लोग पॉजिटिव हुए होंगे। इनकी जांच को लेकर भी उचित इंतजाम नहीं है क्योंकि इन दिनों ट्रेवल पर कोई रोक नहीं है और जांच की सुविधा भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed