{"_id":"5eba5a2e1a12532410171f91","slug":"coronavirus-in-indore-madhya-pradesh-live-updated-news-hindi-covid19-positive-cases-and-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में कोरोना: आज 201 नए केस, संक्रमितों की संख्या 3986 हुई, अब तक 225 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में कोरोना: आज 201 नए केस, संक्रमितों की संख्या 3986 हुई, अब तक 225 मौतें
Tue, 12 May 2020 09:26 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 May 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
इंदौर में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए हैं जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 3,986 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 225 हो गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो और भोपाल एवं बुरहानपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 92 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 34, खरगोन में आठ, देवास, खंडवा एवं जबलपुर में सात-सात, बुरहानपुर में छह, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन-तीन, धार में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 81 नये मामले आए हैं, जबकि भोपाल में 30, उज्जैन में 27, खंडवा में 20, धार एवं नीमच में सात-सात और देवास में पांच नए मरीज मिले हैं।
इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,016 हो गई है, जबकि भोपाल में 804, उज्जैन में 264, जबलपुर में 137, खरगोन में 92, धार में 86, रायसेन में 65, खंडवा में 79, बुरहानपुर में 60, मंदसौर में 54, देवास में 53, होशंगाबाद में 37 और नीमच में 34 मामले हो गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि सीधी जिले में आज पहली बार एक कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 42 जिलों के लोग अब तक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,901 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 1,860 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 80,885 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है।
महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पलायन कर रहे मजदूरों का हंगामा
बरवानी में महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पलायन कर रहे यूपी के मजदूरों को आज पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद मजदूरों ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद प्रशासन ने इन्हें घर भेजने के लिए बसों का इंतजाम किया।
